मोहम्मदाबाद। ट्रैक्टर से ईंटें डाल कर लौटते समय लुटेरों ने दो ग्रामीणों को ट्रैक्टर से खींच कर बोलेरो में डाल ले गए। ट्रैक्टर लूट कर ले जाते समय ट्रैक्टर गड्ढे में फंस जाने से बदमाश वहां से भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला समई निवासी रामरहीस यादव उर्फ मटरू और अवधेश यादव उर्फ भोला गुरुवार को ट्रैक्टर से अलीगंज एटा में ईंटें डाल कर लौट रहे थे। जब यह लोग अपने गांव के पास पहुंचे, इस दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोक लिया। बदमाशों ने चालक अवधेश और ट्रैक्टर मालिक रामरहीस को ट्रैक्टर से
खींच कर बोलेरो में डाल लिया। बदमाशों का एक साथी ट्रैक्टर लूट कर ले जाने लगा। उसी समय ट्रैक्टर के गड्ढे में चले जाने पर बदमाश उसे छोड़ कर भाग गए। इस बीच परिवार के पिंटू यादव, जनवेद यादव के पीछे से आने पर इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश पाठक मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल
में पुलिस को एक बदमाश का आधार कार्ड मिल गया। इस पर पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया। पकड़े जाने के भय से बादमाश बदमाशों ने दोनों को बेवर के पास छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने दोनों ग्रामीणों को बरामद कर
लिया। पुलिस ने एक बदमाश के पिता समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। रामरहीस के भतीजे पिंटू यादव की तहरीर पर पुलिस ने जिला मैनपुरी थाना एलाऊ के बसावन निवासी आरोपी रिषी यादव और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
ट्रैक्टर चालक व मालिक का अपहरण
पुलिस के पीछा करने पर बेवर के पास दोनों को छोड़ भागे
ट्रैक्टर मालिक के भतीजे ने तीन लोगों पर लिखाई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो