फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी चंद्रप्रभा (75) सोमवार दोपहर बाद पेंशन निकालने के लिए डाकखाने गयी थीं। उन्होंने अपने घर में किराये पर रहने वाले दूर के रिश्तेदार सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी शिवम शुक्ला को पीछे से डाकखाना आने को कहा था। शिवम की मानें तो जब वह डाकखाना पहुंचा तो चंद्रप्रभा वहां बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थीं। वह उन्हें घर ले आया। घर में ही रात में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी शिवम ने चंद्रप्रभा के साथ रहने वाले उसके भतीजे राजेश को दी। इस पर वह अपनी पत्नी रोली के साथ घर पहुंचा। घटना की जानकारी पर अन्य परिजन भी घर पहुंच गए। चंद्रप्रभा के चचेरे देवर राकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मृतका के नहीं थी संतान, भतीजे के पुत्र के नाम वसीयत
चंद्र्रप्रभा के पति चंद्रप्रकाश लगभग डेढ़ दशक पहले कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बीते दिसंबर में उनकी मौत हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। चंदप्रकाश के छोटे भाई रामनिवास का पुत्र राजेश शिक्षामित्र पत्नी रोली के साथ चंद्रप्रभा के साथ रहता था। यह सभी लोग मूल रूप से हरपालपुर थाना क्षेत्र के धनियामऊ गांव के निवासी हैं। राजेश पत्नी को लेकर रोज सुबह धनियामऊ चला जाता और रात्रि में लौटता है। सूत्र बतातें हैं कि चंद्रप्रभा के पास शहर में मकान के अलावा काफी बैंक बैलेंस और गांव में खेती भी थी। इसकी वसीयत वह अपने जीवनकाल में ही राजेश के 15 वर्षीय पुत्र रामजी के नाम कर चुकी थी।

- संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, हत्या की आशंका
- शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें