चित्रकूट। हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहे एक लाख के इनामी डाकू गौरी यादव समेत चार डाकुओं की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
राजापुर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि कई मामलों में अदालत मेें हाजिर न होने से डाकू गौरी यादव निवासी बेलहरी, डाकू महेंद्र पासी उर्फधोनी निवासी देशाह, डाकू रजुआ उर्फ बुंदेला निवासी तरांव और डाकू दीपक सिंह निवासी गणचपा के खिलाफ 174 (क) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही अदालत से आदेश लेकर इनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी।