फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। देहात क ोतवाली क्षेत्र के मोर्हुरपुरी गांव में करंट लगने से वृद्ध दंपति की मौत हो गई। हादसा फर्राटा पंखे को खिसकाते समय हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोर्हुरपुरी निवासी राजेश्वरी (65) पत्नी अजयवीर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे में झाड़ू लगा रही थी। वह कमरे में रखे फर्राटा पंखे को हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। इस वजह से वह पंखे सहित गिर पड़ी। तेज आवाज सुन उनके पति अजयवीर (69) कमरे में पहुंचे और राजेश्वरी को बचाने का प्रयास किया। इस बीच वह भी करंट की चपेट में आ गए। करीब 8:30 बजे उनकी पोती शालिनी कमरे में गई और दोनों को बेहोश देख चीखने लगी। इस पर अन्य परिजन भी कमरे में आ गए। किसी तरह पंखे का प्लग निकाल कर हटाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। क ोतवाल बलवीर सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


- करंट से दंपति की मौत
- फर्राटा पंखे में उतर गया था करंट
- पत्नी को बचाने के चक्कर में गई पति की जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें