फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्सला के डॉक्टरों, कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला चिकित्सालय उर्सला के डॉक्टरों सहित पांच कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है । इससे अस्पताल के अन्य डाक्टरों, कर्मचारियों, मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली। कुलीबाजार निवासी कोरोना मरीज को चार दिन पहले उर्सला इमरजेंसी में दो डॉक्टरों ने नर्स, फार्मेसिस्ट और वार्ड बॉय के साथ मिलकर देखकर मृत घोषित किया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह ने बताया कि हालांकि उक्त डॉक्टरों सहित पांचों कर्मी पीपीई किट पहने थे। फिर भी एहतियातन इन सभी को होम कोरन्टीन करते हुए कोरोना की जांच कराई गई। शनिवार को सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत मिली। इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले सभी डॉक्टरों और कर्मियों को पीपीई किट दी जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए वार्डो में भी पीपीई किट का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें