फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले-बहनोई थे जान गंवाने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अल्लापुर तिराहे पर मंगलवार रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक रिश्ते में साले-बहनोई थे। युवक बहनोई के साथ मायके गई पत्नी को विदा कराने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में घटना हो गई, और दोनों की जान चली गई। बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अल्लापुर तिराहे पर ई-रिक्शा के हैंडिल से बाइक टकराने से उस पर सवार दोनों युवक गिर गए। तभी वहां से निकले टैंकर ने उन्हें कुचल दिया था। शिनाख्त राजकुमार (24) पुत्र गोकरन निवासी रावतपुर और संजय (35) पुत्र नरपति निवासी बीबीपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने रात में ही शव मोर्चरी भेज दिए और परिजनों को सूचना दी थी। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने बताया कि राज कुमार की ससुराल बेहटागोकुल के ग्राम चिमना में है। दस माह पूर्व शादी हुई थी। लगभग एक सप्ताह पहले राज कुमार की पत्नी सरला मायके आई थी। बुधवार को राजकुमार बहनोई संजय के साथ उसे विदा कराने के लिए जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। राजकुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था और खेती करता था। संजय के परिवार में पत्नी पिंकी के अलावा पुत्र अजीत और तीन पुत्रियां हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें