फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लेकर पहुंची टीम, ढहाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां(कानपुर देहात)। सर्विस रोड व नाला बनाने के लिये एनएचएआई के अधिकारियों ने अवैध निर्माण ढहाने की कवायद शुरू की है। शनिवार को अतिक्रमण ढहाने गई टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया था जिससे टीम को बैरंग वापस होना पड़ा था। सोमवार को पुलिस बल के साथ टीम फिर पहुंची और अवैध निर्माण ढहाया।
विज्ञापन

मुआवजा लेने के बाद भी हाईवे की जमीन पर लोग कब्जा जमाए हुए हैं। कई बार नोटिस के बाद भी लोग अवैध निर्माण हटाना नहीं चाह रहे हैं। हाईवे प्रशासन सर्विस लेन व नाला निर्माण के लिए जमीन खाली कराने की कवायद कर रहा है। शनिवार को अवैध निर्माण ढहाने गई हाईवे की टीम पर अवैध कब्जेदारों ने पथराव कर दिया था। जिससे एक कर्मचारी को चोटें आई थी। सोमवार को हाईवे प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद पुलिस बल लेकर अवैध निर्माण ढहाने पहुंचा। जिससे अवैध कब्जा करने वाले विरोध करने की हिम्मत नहीं कर सके। टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण ढहा दिए। राजेंद्रा चौराहे पर अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे थे। जिस पर हाईवे प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाए गए हैं। विरोध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें