फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज।
विज्ञापन

मां को खेत पर खाना देकर साइकिल से घर लौट रही कक्षा सात की छात्रा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के पितौरा गांव निवासी रमेश कुमार की बेटी कीर्ति (14) रविवार शाम साइकिल से मां को खाना देने खेत गई थी। घर लौटते समय कायमगंज-अचरा मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास उसकी साइकिल में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले
विज्ञापन

गए। उपचार के बाद उसे घर ले आए। देर रात छात्रा की फिर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉ. शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा अपने भाई बहनों में सबसे छोटी थी। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। पिता रमेश चंद्र ने बताया कि कीर्ति गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत
- मां को खेत से खाना देकर साइकिल से लौट रही थी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें