कायमगंज। लोकनिर्माण व नगरपालिका परिषद की बैठक में कस्बे के पुलगालिब तिराहे से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया जायेगा। अवैध कब्जे वाले स्थानों को पहले ही चिह्नित कर लिया गया है।
लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता गंगाराम व पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अवैध कब्जे हटाने की रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नगर के पुलगालिब तिराहे से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा। अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर पहले ही हटने की
चेतावनी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सड़क के सेंटर सेदोनों ओर 30-30 फीट अतिक्रमण हटाया जाना है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि रोड के दोनों ओर अतिक्रमण के अंदर आने वाले इमारत, टीनशेड, मलबा, खोखा व सामान हटाकर भूमि खाली कर दें। नहीं तो बिना किसी सूचना के अतिक्रमण हटा दिया जायेगा। जिसका खर्चा अतिक्रमणकारी से वसूल किया जायेगा। अतिक्रमण अभियान के दौरान तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लोकनिर्माण विभाग व नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
अतिक्रमण पर आज गरजेगा बुलडोजर
पुलगालिब तिराहे से रेलवे स्टेशन तक हटाए जाएंगे कब्जे
पालिका और पीडब्लूडी विभाग मिलकर चलाएगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो