फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारा गैंग ने चुराई थी जिले मंदिरों की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मध्य प्रदेश के रीवा के राजमहल में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार गिए गए ठठिया थाना क्षेत्र के रामनगर बस्ता निवासी कुंवरपाल बंजारा गैंग ने जिले के कई मंदिरों को निशाना बनाया था। पुलिस का द ावा है कि बंजारा व उसके साथियों ने पूछताछ के दौरान तिर्वा सहित आसपार के मंदिरों से मूर्तियां चुराने, विधईपुरवा में डकैती, सतौरा में चोरी सहित कई घटनाओं का खुलासा किया है। इनके जरिए आसपास के जिलों में हुई मंदिरों में चोरी की घटना का भी खुलासा होने की संभावना है।

इन वारदातों को दिया था अंजाम
17 फरवरी 2017 को अन्नूपर्णा मंदिर तिर्वा में चोरी : कुंवरपाल बंजारा और उसके साथी फहीम व राजा ने बताया कि 17 फरवरी को उन्होंने तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर में मूर्ति से आभूषण व दानपात्र से नगदी लूटने के अलावा इलेक्ट्रानिक उपकरणों की चोरी की थी।
विज्ञापन

28 फरवरी 2017 को विधईपुर्वा में डकैती : गिरोह ने 28 फरवरी को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के विधईपुर्वा गांव में बरजोर सिंह के यहां डाका डाला था। यहां से लाखों के आभूषण व नगदी लूट कर फरार हो गए थे।
26 नवंबर 2016 को नजरापुर में चोरी : गिरोह ने 26 नवंबर को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव नजरापुर बृजेंद्र सिंह के घर और निखिल वर्मा की दुकान के ताले तोड़ दिए थे। यहां से लाखों का सामान चोरी कर लिया था।
05 फरवरी को दौलेश्वर धाम में चोरी : 12 हजार के इनामी बदमाश कुंवरपाल बंजारा ने पांच फरवरी की रात को तिर्वा में स्थित प्राचीन दौलेश्वर धाम मंदिर परिसर में रखी दुकानों को तोड़ कर हजारों का सामान चोरी किया था।
25 जनवरी को सतौरा में चोरी : 25 जनवरी को कुंवरपाल बंजारा ने गिरोह के साथ सतौरा गांव निवासी जलील खां के घर धावा बोला था। जलील के घर के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन



रीवा पुलिस ने डाला डेरा
कन्नौज। 12 हजार के इनामी बदमाश कुंवरपाल और उसके साथी फहीम व राजा को रिमांड पर लेने के लिए मध्यप्रदेश के रीवा जनपद की पुलिस ने जिले में डेरा डाल दिया है। रीवा पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवत के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और शिव कुमार के नेतृत्व में रीवा कोतवाली एसआई राजन सिंह को कन्नौज आए हैं। पुलिस अधीक्षक रीवा ने बताया कि कुंवरपाल को इससे पहले भी एमपी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि फहीम की तलाश में पुलिस वर्क कर रही थी। कन्नौज में गिरफ्तारी के बाद अब तीनों अपराधियों को कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी।

बंजारा गैंग ने चुराई थी जिले मंदिरों की मूर्तियां
-चोरी व डकैती में भी रहा गैंग का हाथ
-आसपास के जिलों की घटनाओं का भी हो सकता है खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें