फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कसावा (कन्नौज)। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कसावा गांव में क्लीनिक चलाने वाले के इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर शांत कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्षेत्र के ग्राम नगला मान निवासी कमला देवी (46) पत्नी रामगोपाल के पैर में दर्द हो रहा था। सोमवार को वह दवा देने के लिए ग्राम कसावा स्थित केके क्लीनिक पर गई। आरोप है कि क्लीनिक संचालक कमलेश कुमार ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के साथ मौजूद उसके बेटे सुखवीर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद गांव से तमाम लोग क्लीनिक पहुंचे। इस बीच क्लीनिक संचालक भाग निकला। मृतका के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। मृतका के बेटे सुखवीर की तहरीर पर आरोपी क्लीनिक संचालक कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उसके बेटे अर्पित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमलेश इस समय नगर की राधानगर कालोनी में रह रहे हैं और प्रतिदिन कसावा गांव स्थित अपने क्लीनिक पर जाते हैं।
विज्ञापन


सुलह समझौते का भी प्रयास
छिबरामऊ। एक तरफ मृतका के परिजन हंगामा कर रहे थे, तो दूसरी तरफ कोतवाली में सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे। दोनों पक्षों से कई लोग कोतवाली पहुंचे और मामले को आपसी बातचीत के आधार पर हल करने का प्रयास किया, लेकिन मृतका कमला देवी का पुत्र सुखवीर सिंह आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ा था। अंत मेें पुलिस ने उसकी तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


झोलाछाप पर होगी कार्रवाई : सीएमओ
छिबरामऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कृष्णस्वरूप ने बताया कि क्षेत्र में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एसीएमओ डॉ.राममोहन तिवारी को नियुक्त किया गया है। छिबरामऊ और विशुनगढ़ में कई झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गईं हैं। कसावा गांव की घटना के बारे में एसीएमओ को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। पुलिस के अलावा स्वास्थ्य महकमे की ओर से भी आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत
-परिजनों ने क्लीनिक के बाहर काटा हंगामा
-आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें