फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला ने सैफई अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी महिला ने सैफई
विज्ञापन

अस्पताल में दम तोड़ा
- महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दर्ज की दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बेला। क्षेत्र के मढ़ादासपुर गांव में बीते दिनों संदिग्ध हालात में झुलसी महिला ने सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को विवाहिता के भाई ने चार ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाने में दी तहरीर में अमौआहार निवासी शीलू कुमार पुत्र शिवप्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बहन राधा (26) की शादी 24 जून 2011 को मढ़ादासपुर में रामसनेही के पुत्र प्रतिज्ञा कुमार से कराई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बहन को पचास हजार रुपये, सोने की चेन तथा बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे। मायके वालों ने देने में असमर्थता जताई। इस पर बीती 31 अगस्त की रात ससुराल वालों ने राधा पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सूचना पर वे लोग राधा के ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से उसे सैफई अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया कि पति प्रतिज्ञा कुमार, ससुर रामसनेही, सास शिवकांती व देवर सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें