फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी की सुरक्षा में सतर्क रहे पुलिस-एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार एडीजी इलाहाबाद जोन एसएन साबत ने पुलिस अधिकारियाें के साथ बैठक अपराध समीक्षा की। उन्होंने कहा बचे डकैतों को मार गिराने के लिए चित्रकूट पुलिस सीमावर्ती सतना पुलिस से समन्वय बनाकर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख डकैतों के मारे जाने के बाद अब इस क्षेत्र में कम गैंग बचे हैं। धर्मनगरी में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बेहद सजग है। इसके साथ ही उन्होंने खास पर्व पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पहले से ही करने के निर्देश दिए हैं।

खोह स्थित सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे। एडीजी एसएन साबत ने कहा धर्मनगरी आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न हो।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को जेल भेजें और किसी भी फरियादी को पुलिस बेवजह परेशान न करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। घरेलू हिंसा और एंटी रोमियो वाले मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सभी प्रभारी सुबह नौ बजे थाने पहुंचकर जन शिकायत भी सुनें।

इसके बाद एडीजी ने दस्यु प्रभावित क्षेत्र के थाना बहिलपुरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा पुलिस फोर्स की कमी नहीं है। जरूरत के मुताबिक शस्त्र मौजूद हैं। इस मौके पर एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह, अपर एसपी बलवंत चौधरी सभी सीओ मौजूद रहे।

बचे डकैतों पर बढ़ेगा इनाम: चित्रकूट। एडीजी एसएन साबत ने दावा किया कि अब जिले में डकैतों की पहले जैसी समस्या नहीं है। कई बड़े नामी डाकुओं के मारे जाने के बाद कुछेक ही गैंग बचे हैं। इन गैंगों से निपटने के लिए अलग-अलग पुलिस टीम के गठन की प्रक्रिया जारी है। सीमा क्षेत्र में डकैतों के मूवमेंट को रोकने के लिए एमपी पुलिस से समन्वय बनाएंगे और बचे डकैतों पर इनाम भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


-पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा, कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें