यूपी के औरैया जिले में खलिहान की जमीन पर काबिज 111 लोगों को नोटिस दिए जाने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद एक वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है।
तहसीलदार लेखपाल द्वारा नोटिस दिए जाने पर एक रिटायर शुगर मिल कर्मचारी नमोनरायण मिश्रा (60) पुत्र विजय बहादुर निवासी उमरी की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोमवार को हुई नापजोख के बाद मृतक का मकान भी खलिहान की जमीन की जद में आ रहा था।