कानपुर। पुलिस व सर्विलांस टीम ने 22 लाख रुपये की कीमत के चोरी व गुम हुए 111 मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे तो पीड़ितों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। इसमें दो सिपाहियों के भी मोबाइल मिले है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि खोये हुए मोबाइल की शिकायतें यूपीकॉप और सीईआईआर पोर्टल पर मिली थी। शिकायतें मिलने पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 111 मोबाइल बरामद किए। (संवाद)