धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया
वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 28 जनवरी को स्कूल के बाहर मोबाइल छीन लिया और वापस लेने होटल बुलाया। ये सारा वाकया उसी स्कूल में पढ़ने वाले बड़े भाई ने देखा, तो आरोपी से मोबाइल लौटाने के लिए कहा।
आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आरोपी ने उसे बहन का अश्लील वीडियो दिखाया और मोबाइल लेने के लिए घर बुलाया। घर पहुंचने पर पीटा। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ रेप, पाक्सो, नशीला पदार्थ देने और लूट करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, छात्र के भाई पर मारपीट की धाराएं लगी हैं।
मुझसे बचना है तो आत्महत्या कर लो
छात्रा के अनुसार, वह अक्सर घर या होटल आने का दबाव डालता है। मना करने पर कहता है कि जब तक जियोगी मेरे काम आओगी। मेरी बात माननी पड़ेगी, नहीं तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। मुझसे बचना है तो आत्महत्या कर लो। इसके अलावा मुझसे बचने का तुम्हारे पास कोई रास्ता नहीं है।