फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस

Fri, 06 Feb 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा कसबे के बचीत भर्थू गांव में बुधवार की रात से मातम छाया हुआ है। छह बच्चों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची। लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सारी रात गांव में हादसे को लेकर चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन


सुबह घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मलबे में दबे साल लोगों को ग्रामीणों ने मेहनत से निकाल लिया। इधर, मोबाइल से 108 एंबुलेंस बुलाने पर मौके पर कोई नहीं आई।

ग्रामीण दीपू चंद्रभान का कहना है कि मंगलपुर, रसूलाबाद, झींझक से एंबुलेंस की जानकारी करने पर पता चला कि वह सभी मरीज लेकर निकली है। जिसने गांववालों की मुसीबत और बढ़ा दी।
विज्ञापन


रात नौ बजे खाना खाकर छुट्टू कमल अपने परिवार के साथ सो गया। वह तीन बच्चों के साथ बाहर सोया था और तीन बच्चे अंदर सो रहे थे। तभी एकाएक कच्चा मकान धराशायी हो जाने पर सभी मलबे में दब गए। हालत यह थी कि किसी के मुंह से सहायता के लिए चीख तक नहीं निकल सकी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें