फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से ठप पड़ी बीएसएनएल इंटरनेट सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। तहसील मुख्यालय में गुरुवार को भी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं सुबह से शाम तक बाधित रहीं। इंटरनेट न चलने से कस्बे की बैंकों में कार्य नहीं हो सका। दूरदराज इलाकों से आने वाले ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र मौर्या ने बताया कि इंटरनेट न होने से बैंक आए ग्राहक की गुस्सा का सामना स्टाफ को करना पड़ता है। बैंक कर्मी फाल्ट बरौली गांव स्थित टेलीफोन दूरसंचार केंद्र पहुंचते हैं, वहां कोई अधिकारी कर्मी नहीं मिलता है। दूरसंचार केंद्र में लिखे अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी नहीं मिलते। शाखा प्रबंधक के मुताबिक, कस्बे की अधिकांश बैंक शाखाओं में बीएसएनएल से इंटरनेट की सेवाएं ली जा रही हैं। इधर, निर्वाचन कार्यालय के वीआरसी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इंटरनेट न आने से निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित होता है। तहसील खतौनी खिड़की पर भी इंटरनेट के अभाव में दूर-दराज गांवों से आए किसानों को कंप्यूटराइज्ड खतौनी नहीं मिल सकी। ब्लॉक कार्यालय का कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें