फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों की चिह्नित करने में मदद करेंगी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा टोल के पास हाईवे जाम कर बवाल करने के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग बाइकों से पहुंचे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने लाठियां भांजी तो उपद्रवी अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने 16 बाइकें बरामद की हैं। उनके नंबरों के आधार पर उपद्रवियों को शिनाख्त करने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने जिले के मूसानगर, रसूलाबाद, राजपुर, गजनेर, गिरसी घाटमपुर आदि स्थानों से कार्यकर्ता एकत्र किए थे। कार्यकर्ता बाइकें लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। बवाल के दौरान कार्यकर्ता अपनी बाइकें लेकर भागने में सफल रहे जबकि 16 बाइकें मौके पर छूट गईं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली में जमा कर लिया। अब उनके नंबरों के आधार पर मालिकों का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस छानबीन करके घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करेगी। इसके साथ पुलिस को करीब 25 साइकिलें भी मिली हैं। साइकिलों से आने का मतलब है कि वह कार्यकर्ता अकबरपुर के आसपास के ही हैं। पुलिस ने उन लोगों की शिनाख्त करने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस हर उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है जो हाईवे जाम करने के लिए आए थे। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि उपद्रवियों की 16 बाइकें मिली हैं। उनके नंबरों के आधार शिनाख्त शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें