इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर नारायण पेट्रोल पंप के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
औरैया जिले के दिबियापुर निवासी साकेत कुमार गुप्ता पत्नी संध्या गुप्ता के साथ बकेवर रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनकी बाइक नारायण पंप के पास पहुंची तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क के नीचे खड्ड में जा गिरे और घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राकेश पटेल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चालक ट्रक को लेकर भाग जाने में सफल रहा।