फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल से बंद कर देंगे पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल से बंद कर देंगे पानी की सप्लाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। नए साल के पहले ही दिन से पेयजल की सप्लाई बंद होने से जिले के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पडे़गा। जल संस्थान के कर्मचारियों को 6 माह से वेतन नहीं मिला। जिससे 31 दिसंबर से कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

छह माह से वेतन न मिलने पर जल संस्थान के कर्मचारियों ने जल संस्थान परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई है। जल संस्थान पर हुई बैठक में जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष कलीमुद्दीन बेग ने कहा कि प्रांतीय महासंघ के आवाहन पर चार दिवसीय धरना-प्रर्दशन मंडल मुख्यालय बांदा में शुरू हो गया है। 29 को दिन की सांकेतिक हड़ताल भी की जाएगी। इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्या का निदान न होने पर 31 दिसंबर से कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होना पडे़गा। जब तक मांगे नहीं मनानी जाएगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रान्तीय उपाध्यक्ष शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें