फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हराभरा नजर आएगा अकबरपुर चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे बने मुख्य चौराहा का सुंदरीकरण कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। इसके लिए मंगलवार को डीएम ने निरीक्षण कर नेशनल हाईवे अॅथारिटी ऑफ इंडिया और नगर पंचायत को चौराहे का सुंदरीकरण कराने की बात कही। मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने एसडीएम आनंद सिंह व ईओ देवहूति पांडेय के अलावा एनएचआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज की दीवारों पर पेटिंग कराकर उन्हें चमकाने के निर्देश दिए। दीवारों में स्वच्छता व यातायात संबंधी स्लोगन लिखवाए जाएंगे। ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़े मैदान मेें छोटे दुकानदारों के कब्जे थे, जिन्हें हटवा दिया गया। खाली जगह पर ग्रिल लगाया जाएगा। उसके अंदर हरे भरे पौधे व घास आदि लगवाई जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच रखवाई जाएगी। रात में रोशनी के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। डीएम ने एसडीएम को चौराहे के आसपास अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यहां यातायात सुगम रहे। साथ ईओ व हाईवे प्रशासन को काम शुरू कराने के लिए कहा है। दीवारों की पुताई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें