फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। पति व बच्चे के साथ मायके भतीजे के मुंडन संस्कार में जा रही महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार देर शाम थाना क्षेत्र के महिंचा मंदिर के पास बाइक के अनियंत्रित होने से महिला गिर गई। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे और पति भी चोटहिल हो गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार पत्नी श्रीमती (24) बेटे आयुष (3) और तीन माह की बेटी को बाइक पर बिठाकर अपने ससुराल किशनपुर थाने के पहाड़पुर गांव जा रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे के महिचा मंदिर के पास बाइक ईंट पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई। श्रीमती उछलकर नीचे गिर गई। गोद से

बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी। पति और बाइक में आगे बैठा आयुष भी चुटहिल हुए। श्रीमती की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि श्रीमती के मायके में उसके भतीजे का मुंडन संस्कार था। समारोह में शामिल होने के लिए परिवार लेकर बृजेश जा रहा था। बृजेश कृषि और मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की बाइक से गिरकर मौत
पति व दो बच्चों के साथ मायके भतीजे के मुंडन संस्कार में जा रही थी
थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास बाइक ईंट पर चढ़कर अनियंत्रित हुई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें