फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी टूर्नामेंट में लखनऊ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। रहमानियां इंटर कालेज के मैदान में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मैच में लखनऊ नार्दन रेलवे व झांसी एनसीआर के टीमों के बीच मैच हुआ। लखनऊ ने पांच-एक से यह मैच जीत लिया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने किया।

लखनऊ नार्दन रेलवे ने झांसी एनसीआर पर दबाव बनाते हुए एक के बाद एक गोल किए। टीम के गोल करने वाले खिलाड़ियों में विजय, इफ्तिखार रहे, जबकि झांसी के रामविलाश लखनऊ के पांच गोलों के जवाब में एक ही गोल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बसपा नेता संजय दीक्षित व विशिष्ट अतिथि निशात नबी ने विजेता टीम के कैप्टन विजय को ट्राफी व नगद पुरस्कार व अन्य को भी पुरस्कार दिए। झांसी के टीम के कैप्टन अमित गुप्ता, मैनेजर व कोच को भी सम्मानित किया गया। कस्बा निवासी लखनऊ टीम के इफ्तिखार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद मौदहा के अध्यक्ष रामकिशोर श्रीवास, हामिद, जव्वाद, श्रीनाथ, डॉ. इमामुद्दीन, सगीर उर्फ सग्गन व राका, फुरकान, गुलाम, बच्चू हाफिज, अनिल अग्रवाल, जयप्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश शिवहरे, अरशद फौजी, जमील अहमद ज्ञानी, नदीम मुन्ना, शाहिद चौधरी, जावेद मैनेजर आदि रहे। मैच के नेशनल स्तर के रेफरी आबिद खान, मनीष कुमार द्विवेदी तथा टेक्निकल अंपायर अमजद खान, रवि जयसवाल, स्कोर मशीह निजामी रहे।

-लखनऊ ने पांच-एक से यह मैच जीत लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें