फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने की जान देने की कोशिश, तब जाकर लिखी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूल जाते समय गांव के युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट की। उलहना देने पर शोहदे के परिजनों ने छात्रा के परिजनों को पीट दिया। तहरीर देने के बावजूद शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे बेखौफ शोहदा और उसके परिजन छात्रा व उसके परिजनों के साथ आए दिन अभद्रता करने लगे। दबंगों से
विज्ञापन



परेशान छात्रा ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की, तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे छात्रा और उसके परिजन दहशत में हैं। गंभीर हालत में छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती है।


शहर कोतवाली के एक गांव की छात्रा पैदल स्कूल आती-जाती है। 28 नवंबर को भी वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के एक शोहदे ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसकी पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पिता ने युवक
विज्ञापन


के परिजनों से शिकायत की। इस पर उन्होंने छात्रा के पिता के साथ मारपीट कर दी। 29 नवंबर को पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे आरोपी और उसके परिजनों के हौसले बढ़ गए। वह आए दिन छात्रा और उसके परिजनों से अभद्रता करने लगे। शोहदे व उसके परिजनों की दबंगई और पुलिस की

लापरवाही से आहत छात्रा मंगलवार शाम को गांव के करीब ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस दौरान पैर फिसलने से छात्रा पटरी से बाहर की ओर गिर पड़ीष वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में

भर्ती कराया है। छात्रा के खुदकुशी का प्रयास करने के बाद पुलिस हरकत में आई। आईटीआई चौकी प्रभारी निजी अस्पताल पहुंचे और छात्रा से तहरीर लेकर शोहदा अजय, उसके पिता सूरज, भाई विश्वजीत और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर

पाई। पिता ने बताया कि आरोपी युवक और उसके परिवार की दबंगई से बेटी और पूरा परिवार दहशत में है। बेटी ने तीन दिन पहले मां से कहा था कि वह जान दे देगी, लेकिन हम लोगों ने सोचा सदमे में कह रही है फिर भी उस पर नजर रख रहे थे। मंगलवार को वह नजर बचाकर घर से निकाल गई थी। शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया
विज्ञापन


कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई, लेकिन वह नहीं मिला। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
छात्रा ने जान देने की कोशिश की तब दर्ज की रिपोर्ट
28 नवंबर को स्कूल जाते समय गांव के युवक ने की थी छेड़छाड़
29 को कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
शोहदे की दबंगई से आहत छात्रा ने मंगलवार को की थी जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें