फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली मिले पीएसी के चार सिपाही, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मिले पीएसी के चार सिपाही, निलंबित
विज्ञापन


फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी में तैनात चार सिपाहियों के शराब के नशे में मिलने के आरोप में पीएसी कमांडेंट ने निलंबित कर दिया है। सिपाहियों का मेडिकल भी कराया गया।

यह सिपाही इस वाहिनी में कुछ दिन पहले गैर जनपदों से तबादला होकर आए हैं। पीएसी कमांडेंट रतनकांत पांडेय कैंपस में होने वाली गणना का सोमवार की रात आठ बजे औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। गणना में चार सिपाही कम मिले। इसके बाद हड़कंप मच गया। सूबेदार अशोक कुमार पांडेय ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों सिपाही बैरक में नशे में धुत मिले। सूचना पर कमांडेंट ने इन्हें फटकार दिया। इसके बाद कमांडेंट ने सिपाही जगत सिंह यादव, बृजपाल सिंह यादव, रवींद्र सिंह यादव व संजीव कुमार तिवारी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से एल्कोहल की पुष्टि के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।

गणना के वक्त रात को चाराें थे गायब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें