फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दिल्ली से कमाई करके लौट रहे युवक को रोडवेज बस में सफर के दौरान जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया। जहरखुरानों ने पकौड़ी में बहाने से उसे नशीला पदार्थ खिलाकर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। युवक को बेहोश देख बस के चालक-परिचालक ने उसे सफीपुर कस्बा में सड़क किनारे उतार दिया। मंगलवार सुबह कस्बे के लोगों ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नयाखेड़ा निवासी रंजीत (25) पुत्र मुन्नू दिल्ली में कढ़ाई का काम करता है। सोमवार को वह रोडवेज बस से घर आ रहा था। तभी रास्ते में जहरखुरानों ने उससे दोस्ती कर ली। घर का पता पूछने के बाद उन्होंने रंजीत को बातों में फंसा लिया और उसे पकौड़ी खिला दी। पकौड़ी खाते ही रंजीत बेहोश हो गया।

रंजीत के बेहोश होते ही जहरखुरान उसकी जेब से नगदी और मोबाइल लेकर भाग निकले। उधर जब बस चालक को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने रंजीत को सफीपुर में सड़क किनारे उतार दिया। मंगलवार सुबह सड़क किनारे युवक के बेहोशी की हालत में देख भीड़ जुट गई। यहां रंजीत के कुछ रिश्तेदारों ने उसकी पहचान की और भाई सुरेश को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सुरेश ने बेहोशी की हालत में रंजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यात्रा के दौरान की दोस्ती, पकौड़ी में बहाने से खिलाया नशीला पदार्थ
-रोडवेज बस चालक ने युवक को सफीपुर में सड़क किनारे उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें