फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1015 लाभार्थियों को मिला अपना आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में निर्मित 1015 आवासों की चाबियां कलक्ट्रेट व ब्लाकों में हुए कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों की दी गई। जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर चाबी दी। इसी क्रम मेें कलक्ट्रेट एनआईसी मेें डीएम जेपी सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय ने 15 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। डीएम ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि व्यक्ति के जीवन में रोजी, रोटी और मकान की समस्या न रहे। इसी के तहत लाभार्थियों को मकान की चाबी सौंप कर लाभान्वित किया जा रहा है।
यहां पीडी दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे। झींझक ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने लक्ष्मणपुर पिलख के रामलखन, माया, गढ़ी महेरा की सीमा देवी, लगरथा के राजू व अनीता देवी समेत समेत दस लाभार्थियों को आवास की चाबियां दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीस और लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गई। इस दौरान एडीओ पंचायत रजनीश वर्मा, सचिव आशीष मिश्रा, राहुल भारतीय, संकेत यादव, अनिल यादव, हरीशंकर तिवारी, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे। सरवनखेड़ा ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम के दौरान भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार व भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने 100 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उर्वशी सिंह के पति अतुल चंदेल, जिला पंचायत सदस्य विशंभर सोनकर, कमलेश मिश्रा, योगेंद्र सिंह, बीडीओ अशोक कुमार, एडीओ संजय गुप्ता, अमिता मिश्रा आदि मौजूद रहे। राजपुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार ने 82 लाभार्थियों को घर की प्रतीकात्मक चाबी दी और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
लाभार्थियों ने पीएम व सीएम का सुना संबोधन
डेरापुर। विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख रुबी द्विवेदी ने 105 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। जिसमें राष्ट्रपति के गांव परौंख, सलेमपुर, भड़ावल, ननथू, सब्दलपुर, बड़ागांव, मवई मुक्ता, नंदपुर, बलाई आदि के पात्र लाभार्थी शामिल रहे।
इसके बाद एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उद्बोधन सुनाया गया। कार्यक्रम में बीडीओ बब्बन राय, ग्राम सचिव आशीष केशरवानी, अमित त्रिपाठी, सुधीर कटियार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
राज्यमंत्री ने सौ लाभार्थियों को दी आवास चाबी
संदलपुर। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। यह बातें ब्लॉक सभागार में लाभार्थियों को आवासों की चाबी देते हुए प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कही। इस दौरान सौ लाभार्थियों को चाबी दी गई। कार्यक्रम में बीडीओ भगवान सिंह, ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी, अवर अभियंता आरईएस केके दुबे, सचिव मनोज कनौजिया मौजूद रहे।
पुखरायां में 100 लाभार्थियों को मिली चाबी
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को विधायक विनोद कटियार ने आवास की चाबी दी। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति का उत्थान करने के लिए संकल्प लेकर चल रही है। यहां पर 100 लोगों को आवास की चाबी दी गई। मौके पर बीडीओ भगवान सिंह चौहान, अवर अभियंता रुप सिंह, सहायक विकास अधिकारी शिव नारायण कश्यप, करन सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें