धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड मौलाना उमर गौतम थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुवा गांव रहने वाला है। उसने करीब 39 वर्ष पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुस्लिम धर्म अपना लिया था। एटीएस की सूचना के बाद रात करीब नौ बजे थाना पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई।
पंथुआ गांव के मजरा रमवा गांव के स्व. धनराज सिंह गौतम का बेटा श्याम प्रताप सिंह ने करीब 35 साल पहले उसने पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद विधि की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। वहां पढ़ाई के दौरान श्याम प्रताप इस्लाम धर्म की तरफ आकर्षित हो गया।