फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: अवैध शराब फैक्ट्री से 1000 लीटर स्प्रिट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 05 Oct 2020 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्ट्री से 1000 लीटर स्प्रिट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में अवैध शराब की फैक्ट्री से एसओजी व शमसाबाद थाना पुलिस ने एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


दो पेटी बनी हुई शराब, बड़ी तादाद में खाली पौवा, रेपर, बारकोड के स्टीकर भी बरामद हुए हैं। प्रधानी के चुनाव को लेकर अवैध शराब की आसपास के जनपदों में सप्लाई की जा रही थी।

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, शमसाबाद एसओ आरके रावत तथा आबकारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने सटीक सूचना पर गांव नीवलपुर के बाग में सोमवार को दबिश दी।
विज्ञापन


यहां चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री से गांव के ही मुलायम सिंह जाटव को पकड़ लिया। उसका साथी गांव खुड़नाखार निवासी लालू पुत्र रामऔतार पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने बीस केनों में भरी 1000 लीटर स्प्रिट बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से दो पेटी बनी हुई शराब सहित बड़ी तादाद में खाली पौवा, रेपर, बारकोड के स्टीकर, अलग-अलग ब्रांडों के रंग बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी मुलायम ने बताया कि पार्टनर लालू के साथ मिलकर काफी समय से अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहा था। पंचायत के चुनाव को लेकर अवैध शराब की मांग बढ़ गई है। छोटे वाहनों से आसपास के जनपदों में शराब की सप्लाई करते थे।

उसने कई लोगों के नाम भी उजागर किए हैं, जो कि अवैध शराब के धंधे लिप्त हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। यह लोग रैपर और बार कोड कहां से लेकर आए हैं इसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें