अवैध शराब फैक्ट्री से 1000 लीटर स्प्रिट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में अवैध शराब की फैक्ट्री से एसओजी व शमसाबाद थाना पुलिस ने एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
दो पेटी बनी हुई शराब, बड़ी तादाद में खाली पौवा, रेपर, बारकोड के स्टीकर भी बरामद हुए हैं। प्रधानी के चुनाव को लेकर अवैध शराब की आसपास के जनपदों में सप्लाई की जा रही थी।
पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, शमसाबाद एसओ आरके रावत तथा आबकारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने सटीक सूचना पर गांव नीवलपुर के बाग में सोमवार को दबिश दी।
यहां चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री से गांव के ही मुलायम सिंह जाटव को पकड़ लिया। उसका साथी गांव खुड़नाखार निवासी लालू पुत्र रामऔतार पुलिस को चकमा देकर भाग गया।