औरैया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सौ फीसदी रिजल्ट चाहिए। जितने धन की आवश्यकता है शासन स्तर पर मांग करें। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार, बिजली पानी समेत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई। जिले के गांवों को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया। गोवंशों को गोशाला में भेजने को कहा। उन्होंने उद्यमियों से ओडीओपी की जानकारी ली। अधूरे पड़े पर्यटन होटल को पीपी मॉडल से बनवाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही दिबियापुर में जल निकासी समस्या दूर करने, आरओबी पुल, सड़कों के निर्माण पर समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए। शहर में वेंडिग जोन बनाने की बात कही। बैठक में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, सीडीओ अनिल कुमार सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी रहे।
नेत्र हास्पिटल, ट्रॉमा सेंटर व ब्लैड बैंक का जल्द होगा संचालन
डिप्टी सीएमए ने जनप्रतिनिधियों से जानकारी जुटाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर दिखे। कहा कि नेत्र हास्पिटल, ब्लैड बैंक व ट्रॉमा सेंटर के संचालन न होने की जानकारी मिली है। जिले स्तर की खामियों को अधिकारी दूर करें। शासन स्तर से जो भी समस्या है उसे जल्द दूर कराया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को सुलभ और सस्ता इलाज समय से मिले।