फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज अफसर : मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने कलक्ट्रेट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समाज कल्याण विभाग और जिला अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाले की जानकारी पर अवाक रह गए। जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को लेकर सरकार सख्त है। सरकारी योजनाओं में घपलेबाजी करने वाले अफसर बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक समाज कल्याण विभाग में 665 लाभार्थियों के खाते बदल कर 65 लाख के करीब घोटाला किया गया है। इस मामले में तीन लिपिकों के खिलाफ निलंबन व चार तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारियों पर जांच चल रही है। वहीं 100 शैया जिला अस्पताल में वर्ष 2020-21 के वित्तीय वर्ष में मिले कोरोना काल के बजट में चार करोड़ की हेराफेरी पाई गई थी। इस मामले में बीपीएम के खिलाफ सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। जबकि तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ जांच चल रही है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मामले की अभी जानकारी मिली है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को घोटाले के मामले की समीक्षा कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गरीब को छेड़ेंगे नहीं माफिया को छोड़ेगें
शहर के तालाबों पर अवैध कब्जे और आलीशान इमारतें बनने के मामले में डिप्टी सीएम सख्त दिखे। सवाल के जवाब में कहा कि गरीब को छेड़ेंगे नहीं और माफिया को छोड़ेंगे नहीं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए शहर के जिन तालाबों पर कब्जे हैं। उनकी स्थलीय निरीक्षण व पैमाइश करा कर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

फोटो-19एयूआरपी-20-पत्रकारों से रू-ब-रू होते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें