फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10 लाख तक के मूल बकाये पर 100% की ब्याज माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसजीएसटी कार्यालय लखनपुर में अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड एक सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में अफसरों ने सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें ब्याज माफी योजना 2026 के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कहा गया कि 10 लाख तक के मूल बकाये पर 100 प्रतिशत ब्याज की माफी की गई है। अफसरों ने बताया कि 10 लाख से एक करोड़ तक 90 प्रतिशत ब्याज की माफी का प्रावधान किया गया है। एक करोड़ से पांच करोड़ तक 75 प्रतिशत ब्याज की माफी की गई है। व्यापारियों और करदाताओं की सुविधा के लिए राज्य कर भवन में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस मौके पर अपर आयुक्त कुमार आनंद के अलावा अलग-अलग संभाग के संयुक्त आयुक्त और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें