फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इन रूटों पर 10 जून तक निरस्त रहेंगी 10 ट्रेनें

Wed, 22 May 2019 06:17 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर और लखनऊ रूट पर चलने वाली 10 मेमू का निरस्तीकरण 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। अभी तक ये ट्रेनें 20 मई तक निरस्त की गई थीं। अब रेलवे ने इनका निरस्तीकरण बढ़ाया गया है। वहीं, रोडवेज की 250 बसें चुनाव ड्यूटी से वापस आ गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को वर्कशॉप में मरम्मत के बाद यह बसें बुधवार से हर रूट पर चलने लगेेंगी। पिछले एक महीने से बस यात्रियों को होने वाली परेशानियां खत्म होंगी। मेमू के निरस्त होने से बसें विकल्प बन सकती हैं।  दरअसल, कानपुर की 543 बसों में 250 बसों के चुनाव में जाने से झकरकटी बस अड्डे से गैरजनपद जाने वाले यात्रियों को परेशानियां हो रही थीं।

सबसे ज्यादा पूर्वांचल रूट की बसों की कमी थी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही थीं। पूर्वांचल की बसें लखनऊ से मिलती हैं लेकिन 10 मेमू के निरस्त चलने से परेशानियां बढ़ गई थीं। 
विज्ञापन


ये मेमू रहेंगी निरस्त 
लखनऊ से कानपुर आने वाली मेमू (64207, 64205, 64213, 64209), कानपुर से लखनऊ जाने वाली (64212, 64210, 64254, 64208), कानपुर-बाराबंकी मेमू (64235/64236) निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें