निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोत्तरी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मौजूदा समय में कानपुर परिक्षेत्र के करीब 10 हजार पीएफ पेंशनरों को लाभ होगा। हालांकि पूरे वेतन पर पेंशन कटौती के आदेश का लाभ भविष्य में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को होगा।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब कर्मचारियों को उनके वेतन के 30 से 50 फीसदी के बराबर पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।