फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के पर्व में सराबोर हुए भक्त, सोमवती अमावस्या पर दस लाख ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Mon, 03 Jun 2019 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में 10 लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर भीषण गर्मी के बावजूद दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामतानाथ का दर्शन कर परिक्रमा की। मेले की व्यवस्था के लिए यूपी-एमपी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ पड़ा। प्रात: काल से रामघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई। धर्मनगरी के जानकीकुंड, भरतकूप आदि का दर्शन किया।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मेला स्थल व अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खासकर पेयजल की कमी किसी भी स्थान पर न होने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


शनिवार को तेज हवा व बारिश का असर रविवार की सुबह रहा जब मौसम में ठंडक थी और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हुई लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे सूर्य देव आगे बढ़े तो गर्मी का पारा बढ़ा और रामघाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें