फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जांच में संचालित मिली 10 अवैध कोचिंग, कार्रवाई से कतरा रहे जिम्मेदार

Sun, 12 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अग्निशमन अधिकारी की जांच में 10 कोचिंग संस्थान अवैध मिले थे। सीज करने के लिए इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी गई। डीआईओएस ने कार्रवाई करने के बजाय सभी संस्थान अवैध बताकर सूचना एसडीएम को भेज इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

जनपद में बेसमेंट या फिर बिना लाइसेंस संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी पर रोक नहीं लग सकी है। हालात ये हैं कि जिम्मेदार कार्रवाई से कतरा रहे हैं। लखनऊ में 22 जून को हुए अग्निकांड में 15 घरों के चिराग बुझ गए थे। इसके बाद इसी दिन शाम को अकबरपुर फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कपिल चाहर ने अकबरपुर नगर में कोचिंग व अन्य संस्थान की जांच की थी।
जांच के दौरान कुल 10 कोचिंगों की जांच में दो लाइब्रेरी व एक कोचिंग बेसमेंट में संचालित मिली थी। अधिकतर संस्थान में निकास मार्ग मानक के अनुसार नहीं पाए गए। चार संस्थानों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र तक नहीं मिले। अन्य छह संस्थानों में अग्निशमन यंत्र पाए गए। हालांकि जरूरी मानक नहीं मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने इन संस्थानों को सीज करने की संस्तुति डीआईओएस से की।
विज्ञापन

इधर अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट में दर्ज सभी 10 कोचिंग या लाइब्रेरी गैर पंजीकृत होना बताकर डीआईओएस ने एसडीएम को सूचना भेज दी। अवैध रूप से संचालित कोचिंग संचालकों पर जरूरी कार्रवाई के बजाय एसडीएम को केवल सूचना भेजने से जिम्मेदारों के रवैए पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
.........................बयान.......

अग्निशमन विभाग की ओर से भेजी गई 10 कोचिंग/लाइब्रेरी सूची में सभी अवैध हैं। उनके कार्यालय में पंजीकृत नहीं होने की वजह से एसडीएम को सूचना दे दी गई है। - बृजभूषण चौधरी, डीआईओएस
.......................
कोचिंग/लाइब्रेरी संचालन का लाइसेंस डीआईओएस जारी करते हैं। उनके स्तर पर ही अवैध कोचिंग संचालित मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी है। राजस्व विभाग जमीन या संपत्ति स्वामी संबंधी ब्योरा दे सकता है। - राजकुमार, एसडीएम अकबरपुर
..........................
संयुक्त टीम ने बंद कराई थी 24 कोचिंग, ठहरी आगे की कार्रवाई
लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन 23 जून को छह संयुक्त टीमों ने 61 कोचिंग संस्थानों की जांच की। इसमें बेसमेंट में संचालित मिली आठ कोचिंग सीज कर दी गईं जबकि 16 अन्य कोचिंग संस्थान बंद कराए गए। कुल आठ संचालकों को नोटिस दिए गए। इधर छापे के दौरान 15 कोचिंग संस्थान बंद पाए गए थे। जिन संस्थानों को नोटिस दिया गया उनके स्तर से जवाब नहीं प्रस्तुत नहीं किया गया है। इधर बंद कराई गई कोचिंग संस्थानों पर आगे की कार्रवाई भी ठहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें