फोटो 15:::राजा सुमेर सिंह गेस्ट हाउस के सामने बने राही रेस्टोरेंट के पास बनेगा पर्यटन । संवाद
इटावा। जनपद में आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द ही पर्यटन विभाग की ओर से ठहरने, खाने व घूमने का स्थान बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने सुमेर सिंह किले के पास स्थित राही रेस्टोरेंट का चयन किया है। इस रेस्टोरेंट को पर्यटकों के लिए लगभग 10 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। तैयार होने के बाद इसे पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। पर्यटन विभाग का दावा है कि दिसंबर से पर्यटकों के लिए यह खोल दिया जाएगा।
पर्यटन विभाग की ओर से राही रेस्टोरेंट व इसके आसपास की जगह को पर्यटक हब के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसपर करीब 10 करोड़ की लागत से 40 कमरे, एक वैंकट हॉल, रेस्टोरेंट, पार्क व सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।
दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे इटावा सफारी पार्क सहित इटावा के अन्य स्थानों पर घूमने आने वाले पर्यटकों को रुकने के लिए अच्छा स्थान मिलेगा, इससे यमुना का द्श्य भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जिले के पर्यटन में चार चांद लग जाएंगें।