फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खल्ला गोशाला में कम मिले 10 गोवंश, नहीं मिला हरा चारा

Thu, 23 Apr 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक के खल्ला स्थित गोशाला का बुधवार दोपहर नोडल अधिकारी जेई आरईडी आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। पंजीकृत 92 के सापेक्ष 82 गोवंश ही मिले। 10 गोवंश कहां गए केयर टेकर इसकी जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


गोशाला के निरीक्षण के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी को गोशाला में तमाम खामियां मिलीं। पानी, चारे के साथ रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान को सुधार के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें निरीक्षण के दौरान की हौज में लीकेज मिला। इससे मवेशियों के पीने के लिए पानी रखने वाली हौद सूखी मिली। परिसर में 15 जगह प्लास्टिक के कटे ड्रम में पानी भरकर पेयजल उपलब्धता की व्यवस्था की जा रही थी। हरा चारा नहीं मिला।
पंजिका के अवलोकन से पता चला कि काफी समय से गोवंश को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह, केयरटेकर मुस्तकीम व प्रमोद कम मिले 10 गोवंश के बारे में सही तथ्य नहीं दे सके। यहां लगभग 20 क्विंटल भूसा, 16 क्विंटल चोकर मिला। लू से संरक्षित गोवंश को बचाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं मिला। हालांकि यहां नई टिनशेड रखने का काम होता मिला। साफ सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। नोडल अधिकारी ने बताया कि खामियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें