फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोबाइल से सिम बदलकर एक लाख पांच हजार पार, अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Aug 2024 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलबाजार थाना क्षेत्र में दुकानदार से सिम बदलने के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है। रकम मुंबई, बंगलुरू और उत्तराखंड के अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में एक चाय दुकानदार के खाते से एक लाख पांच हजार रुपये की रकम पार हो गई। आरोप है कि किसी ने उनके मोबाइल फोन से सिम बदलकर वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने साइबर सेल और रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पीड़ित राजनारायण की रेलबाजार के रेलवे लोको हॉस्पिटल मोड़ जीटी रोड पर राज टी-स्टाल के नाम से चाय की दुकान है। उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजे किसी ने  मौका देखकर उनके दुकान के मोबाइल का सिम बदल दिया। जिस नंबर पर वह ऑनलाइन पेमेंट भी लेते थे। मोबाइल से सिम बदले जाने की जानकारी जिओ के कार्यालय में हुई।
इस पर उन्होंने तुरंत अपना सिम बंद कराकर दूसरा सिम लिया। इसके बाद बैंक से तीन बार में खाते में एक लाख पांच हजार रुपये निकलने का पता चला। यह रकम मुंबई , बंगलुरू के और उत्तराखंड के अलग-अलग बैंक (आरबीएल , एसबीआई ) के खातों में हुई ट्रांसफर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी
मामले में साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद रेलबाजार थाने में शिकायत की। मामले में रेल बाजार पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराने को उन्हें पुलिस अधिकारियों और बैंक में कई चक्कर काटने पड़े।  तब कहीं रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें