फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से दिनदहाड़े 1.20 लाख की लूट, बैंक से मदद के बहाने बुलाकर ले गए फिर दिया घटना को अंजाम

Fri, 06 Sep 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के निराला नगर में दिनदहाड़े पान मसाला फैक्ट्री के सेल्समैन मोहित गुप्ता से 1.20 लाख रुपये की लूट हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे मोहित को मदद के बहाने बुलाकर ले गए लुटेरों ने तमंचा दिखाकर वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी साउथ रवीना त्यागी और सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता फोर्स संग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। साकेत नगर निवासी मोहित गुप्ता दिलबाग पान मसाला फैक्ट्री में सेल्समैन हैं।
विज्ञापन

मोहित शुक्रवार सुबह निराला नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में 30 हजार रुपये जमा करने पहुंचा था। उसके पास जूही सफेद कॉलोनी निवासी मित्र और कंपनी के सेल्स मैनेजर धीरज कपूर के 90 हजार रुपये भी थे। यह रकम गोविंदनगर स्थित एचडीएफसी और एसबीआई के खाते में जमा करनी थी।

मोहित ने बताया कि वह बैंक में रुपये जमा करने के लिए फार्म भर रहे थे। इसी दौरान एक युवक दौड़ते हुए उनके पास आया और चाची का एक्सीडेंट होने की बात कहकर मदद मांगने लगा। इस पर उसके साथ वह बैंक से बाहर आ गए। कुछ दूर आगे साथ चलने के बाद उसने तमंचा अड़ा दिया।

इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर रुपये से भरा बैग छीना और कुछ दूर पर काले रंग की बाइक के साथ खड़े साथी संग गोविंदनगर की ओर भाग निकला। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरा कैद हो गया है। बाबूपुरवा सीओ का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। छानबीन कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें