कानपुर के निराला नगर में दिनदहाड़े पान मसाला फैक्ट्री के सेल्समैन मोहित गुप्ता से 1.20 लाख रुपये की लूट हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे मोहित को मदद के बहाने बुलाकर ले गए लुटेरों ने तमंचा दिखाकर वारदात अंजाम दी।
सूचना पर एसपी साउथ रवीना त्यागी और सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता फोर्स संग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। साकेत नगर निवासी मोहित गुप्ता दिलबाग पान मसाला फैक्ट्री में सेल्समैन हैं।