फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
आखिन घाट पर मृतक के भाई से शव फेंकने की जगह का पता करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। दो दिन पहले संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों ने युवक का शव गंगा में फेंक दिया। मौत की सूचना पर पहुंची युवक की पत्नी ने हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद गंगा में शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना इलाके के उमरन में रहने वाले अमित(26) की गांव में बीज भंडार की दुकान थी। अमित की शादी 29 अप्रैल को कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना के पनकी निवादा गांव की रश्मि से हुई थी। बुधवार को अमित का शव गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला था। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने शव गंगा में फेंक दिया। दो दिन बाद पति की मौत की सूचना पर पहुंचीं रश्मि ने पुलिस से शिकायत की। रश्मि ने बताया कि पारिवारिक बंटवारे में पति की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है।
रश्मि की सूचना पर पुलिस ने मृतक के भाई व पिता को हिरासत में ले लिया। इनसे शव के बारे में पूछताछ की। पिता ने बताया कि बेटे ने कीटनाशक दवा खाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव को बड़े बेटे ने वाहन से ले जाकर गंगा में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई चंद्रशेखर से पूछताछ की। चंद्रशेखर ने बताया कि शव को बिल्हौर थाना क्षेत्र के आखिन घाट ले जाकर गंगा में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस मृतक के भाई को साथ लेकर घाट पर पहुंची। गोताखोरों के जरिए शव की खोज कराई।
विज्ञापन

मृतक के साले ने बताया कि बहन की शादी के बाद से बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। जीजा की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। वहीं सीओ दीपक दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी पूनम अवस्थी के मुताबिक मृतक की पत्नी रश्मि ने घटना के दो दिन पहले पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव को बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें