कन्नौज। कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करने के मामले में सोमवार को कोर्ट ने युवक को दोषी मानते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर पांच हजार अर्थदंड भी लगाया है। वहीं ,साक्ष्य के अभाव में एक आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली छिबरामऊ में 12 फरवरी 2019 को पीड़ित किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मोहल्ला जेरकिला निवासी अरमान ने चौधरियान मोहल्ला निवासी अरबाज के साथ उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ स्कूल से लौटते समय रोककरअश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने अरमान को दो मार्च 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 28 जून को उसे जमानत मिल गई थी। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अलका यादव की अदालत में चली। सुनवाई के दौरान आरोपी अरबाज को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया जबकि अरमान को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।