छिबरामऊ। प्रेमपुर में शराब ठेका के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
ग्राम माधौनगर निवासी संजीव (35) शनिवार को बाइक से किसी कार्य से प्रेमपुर जा रहे। जैसे ही वह माधौनगर रोड पर पहुंचे तभी प्रेमपुर शराब ठेका के पास सामने से आ रहे ग्राम मिघौली निवासी मुरारी (40) की बाइक से भिड़ंत हो गई। मुरारी प्रेमपुर से गांव मिघौली जा रहा था। दोनों घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार चल रहा है।