फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 20 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाइक धुलवाकर गांव आ रहे चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाथिन मड़ैया निवासी अमर पाल सिंह का पुत्र रंजीत (18) शुक्रवार को चचेरे भाई आलोक कुमार (32) के साथ छिबरामऊ में बाइक धुलवाने के लिए गया था। दोनों बाइक धुलवाकर गांव जा रहे थे। बाइक चला रहे रंजीत ने हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही दोनों अतिराजपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर छिबरामऊ की ओर निकल गया। घायल को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

एक घंटे बाद आई एंबुलेंस
दुर्घटना में घायल हुए आलोक कुमार को 100 शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन काफी देर तक मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें