फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ससुर की हत्या के मुकदमे में गवाह बने पति का अपहरण कर हत्या करने की आंशका जताते हुए पत्नी एक साल से न्याय के लिए दर- दर भटक रही थी। एक साल बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी अंजली ने बताया कि पति मोहित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले ससुर की हत्या कर दी गई थी। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन चल रहा था। हत्या की घटना में पति गवाह बने हुए थे। पिछले साल नौ मई को घर से दिल्ली जा रहे थे। अगले दिन पति की कोई खबर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू कर दी। कई दिनों तक जब पति का कोई भी सुराग नही मिला। पीड़िता ने गांव निवासी धर्मेंद्र, सुमन, मलिखान, बलवीर, राघवेंद्र, पुष्पेंद्र व विजय कुमार पर अपहरण कर हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पीड़िता न्याय के लिए व पति की खोजबीन के लिए दर-दर भटकती रही। किसी पुलिस अधिकारी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धर्मेंद्र, सुमन, मलिखान, बलवीर, राघवेंद्र, पुष्पेंद्र व विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें