फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक नहर में डूबा

Thu, 29 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
नहर के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम नगला दनुआ में निचली गंगा नहर (इलाहाबाद ब्रांच) में नहाने गया युवक डूब गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक नहर के पानी में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। वहीं जिला मुख्यालय से गोताखोर न आने से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्राम नगला दनुआ में हर गुरुवार को देवस्थान के पास नहर के पानी में स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ती है। माना जा रहा है कि यहां स्नान करने से शरीर के कई विकार और त्वचा के रोग ठीक हो जाते हैं। आस-पास के जनपदों के अलावा गैर प्रांतों से भी कई श्रद्धालु यहां आते हैं। गुरुवार को खड़िनी क्षेत्र के ही ग्राम रसूलपुर निवासी मेघनाथ का पुत्र धीरज (18) सुबह सात बजे अपने साथियों के साथ नगला दनुआ में नहर के पानी में स्नान करने के लिए गया था। ग्रामीणों के मुताबिक धीरज ने डुबकी लगाई, इसके बाद ऊपर नहीं आया। इस समय नहर का पानी उफान पर है। कई ग्रामीणों ने पानी में कूदकर धीरज की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास, चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। देर रात तक धीरज का कहीं पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस ने जिला मुख्यालय से गोताखोरों को नहीं बुलवाया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले चार गुरुवार से स्नान का यह क्रम चला आ रहा है, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अभी तक यहां कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते ही इतना बड़ा हादसा हो गया।

घटनास्थल पर जा रहे दारोगा और सिपाही घायल
नगला दनुआ के पास नहर में युवक के डूबने की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही चक्रवाल यादव के साथ बाइक से घटनास्थल की ओर जा रहे थे। बारिश होने की वजह से ब्रह्मदेव मंदिर के पास बाइक फिसल गई। हादसे में चौकी इंचार्ज और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक के सामने एक बच्चा आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गया। घायल चौकी इंचार्ज और सिपाही का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें