फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दो श्रमिकों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली के उमरायपुर्वा गांव निवासी रंजीत (25) के घर के बाहर दीवार के निर्माण के लिए पिलर बनाया जा रहा था। पिलर बनाने में गांव के मथुरा प्रसाद (45) और अरविंद (23) लगे थे। निर्माण की जगह के ऊपर से एचटी लाइन के तार निकले थे। पिलर में सरिया लगाते समय वह एचटी लाइन के तारों से छू गई। करंट से रंजीत समेत दोनों श्रमिक झुलस गए। ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराई। तीनों को मेडिकल कालेज ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। यह शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें